कुम्भराज: घाटाखेड़ी में बारात में हर्ष फायर से एक व्यक्ति की मौत, कुंभराज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Kumbhraj, Guna | Apr 26, 2026 कुंभराज थाना क्षेत्र के घाटाखेड़ी में हर्ष फायर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 26 अप्रैल को थाना प्रभारी ने बताया, 21 अप्रैल 2026 को राजगढ़ जिले के खेड़ी गीदौर गांव से कुंभराज के घाटाखेड़ी में बारात आई। बारात में हर्ष फायर में घनश्याम मीणा की गोली लगने से मौत हुई, चंदन मीना घायल हुआ। बीते रोज आरोपी सरवन मीणा को गिरफ्तार कर दो नाल बंदूक जप्त की है।