गोरखपुर: राप्ती किनारे आबकारी विभाग ने छापेमारी कर 175 लीटर कच्ची शराब बरामद की, 1000 किलो लहन नष्ट, दो मुकदमे दर्ज
गोरखपुर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी टीम ने राजघाट थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब और लहन बरामद किया है।छापेमारी के दौरान टीम ने करीब 175 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इसके अलावा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला लगभग 1000 किलोग्रा