गुना नगर: अंबेडकर चौराहे पर गंजी पुलिस बैंड की धुन, युवाओं को भर्ती के लिए प्रेरित करने ग्वालियर से आई विशेष टीम
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस बैंड भर्ती परीक्षा के प्रचार के लिए 8 अप्रैल दोपहर को गुना अंबेडकर चौराहे पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। ग्वालियर बटालियन की विशेष पुलिस बैंड टीम ने आकर्षक मधुर धुनो की प्रस्तुति दी। युवाओं को पुलिस बैंड में कैरियर बनाने, भर्ती परीक्षा का प्रसार प्रसार करने के उद्देश्य से पुलिस की विशेष टीम ने आयोजन किया।