शिवपुरी नगर: फेसबुक पर 'मुर्दाबाद' लिखने के बाद लोधी की सफाई: विधायक जी सम्माननीय हैं, मेरा फोन हैक हो गया था
शिवपुरी के पूर्व मंडल अध्यक्ष केरन सिंह लोधी की फेसबुक आईडी से विधायक के विरोध में की गई एक विवादित पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी। "शिवपुरी विधायक मुर्दाबाद" के इस पोस्ट पर मचे बवाल के बाद केरन सिंह लोधी ने सार्वजनिक रूप से अपनी सफाई पेश की है। जिसका वीडियो भाजपा सह मीडिया प्रभारी अन्नू श्रीधर ने पोस्ट किया है।