हटा: मडियादो बफरजोन के पाटन गांव में अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही... 45 एकड़ जमीन से कब्जा हटाकर बीजो का छिड़काव किया
Hatta, Damoh | Jul 11, 2026 मडियादो वन परिक्षेत्र अधिकारी जेपी मिश्रा के नेतृत्व में वन अमले ने पन्ना टाइगर रिजर्व मड़ियादो बफरजोन की उदयपुरा वीट में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही कीवन अमले ने कक्ष क्रमांक 38 में करीब 18 हेक्टेयर यानी 45 एकड़ वनभूमि पर लंबे से चले आ रहे कृषि अतिक्रमण को हटाकर स्थानीय रूप से संग्रहित बबूल और खेर के बीजों का छिड़काव किया