तिर्वा: किनौरा के पास युवक को तमंचा और कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार
Tirwa, Kannauj | Sep 23, 2026 तिर्वा : संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान तिर्वा पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।