सुजानगढ़: सुजानगढ़ में नगर परिषद में खेल प्रेमियों ने की नारेबाजी
सुजानगढ़ में नगरपरिषद द्वारा स्नेह मिलन क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक को नोटिस जारी किए जाने पर खेल प्रेमियों ने विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। नोटिस में क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान टूटे कांच की भरपाई के निर्देश दिए गए थे। इस पर खेल प्रेमियों का कहना है कि कांच पहले से ही टूटे हुए थे और आयोजकों ने सुरक्षा के लिए नेट लगाई थी।