वारिसनगर: बृंद साह ने परिवहन मंत्री से मिलकर वारिसनगर से समस्तीपुर के लिए सरकारी पिंक बस चलाने की मांग की
वारिसनगर से समस्तीपुर तक सरकारी पिंक बस सेवा शुरू करने सहित कई जनसमस्याओं को लेकर व्यवसाई प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सह नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष बृंद साह ने परिवहन मंत्री दामोदर रावत से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।