पटना ग्रामीण: तेज प्रताप यादव के निजी मकान पर ₹3,61,456 का बिजली बिल बकाया
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने बेउर वाले निजी मकान का 3 साल से बिजली बिल नहीं भरा है, लेकिन वो बिजली का उपयोग करते रहे। इस दौरान उनके मकान का बिजली बिल 361456 रुपए का बकाया हो गया है।तेजप्रताप यादव ने आखिरी बार अपना बिजली बिल 20 जुलाई 2022 में जमा किया था।