पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश कुमार ने बाबा साहब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की
भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शनिवार की सुबह 11 बजे पटना हाई कोर्ट के समीप स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा प्रांगण में भव्य राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहुंचकर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।