औरैया: इकौरापुर निवासी युवक को मामूली बात पर दबंगों ने मारपीट कर किया घायल, अस्पताल में उपचार जारी
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इकौरापुर में दबंगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी प्रदीप कुमार (पुत्र शंभू दयाल) पर कुछ दबंगों ने अचानक हमला कर दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। इस घटना में प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित किसी तरह सदर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने