मानपुर: अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, बालू से लदा ट्रैक्टर जब्त
Manpur, Gaya | Mar 30, 2026 मुफस्सिल थाना पुलिस ने अवैध खनन की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने सोमवार शाम 6 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने रविवार को गश्ती के दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की, जिसमें अवैध बालू पाया गया।