खरीक: मकनपुर चौक पर दिनभर जाम से लोग परेशान
गोपालपुर थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित मकनपुर चौक पर टेंपो और भारी वाहनों के दबाव से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। बीच सड़क पर टेंपो खड़ा कर सवारी बैठाने और विक्रमशिला सेतु पर रोक के बाद बढ़े भारी वाहनों के आवागमन से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के कारण वाहन चालकों के बीच नोकझोंक और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अवैध पार