इटावा: बढ़पुरा इलाके के उदी चौराहे पर पिकअप की टक्कर से घायल बीफार्मा छात्र की इलाज के दौरान मौत, स्वजन में मचा कोहराम
Etawah, Etawah | Nov 10, 2025 बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी मोड चौराहे पर खर लेने जाते समय तीन दिन पहले तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल हुए दीपक यादव की इलाज दौरान तीन दिन बाद रविवार रात मौत हो गई। वह चौधरी सुघर सिंह फार्मेसी कॉलेज से बीफार्मा प्रथम वर्ष में पढ़ रहा था। उसकी मौत से स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने सोमवार दोपहर एक बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।