इटावा: फ्रेंड्स कालोनी इलाके के रेखा पैलेस के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक ने 16 दिन बाद तोड़ा दम, मचा कोहराम
Etawah, Etawah | Nov 10, 2025 फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में रेखा पैलेस के पास 24 अक्टूबर को सर्विस रोड पर पैदल जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक ने 16 दिन चले इलाज के बाद रविवार देर रात दम तोड़ दिया। मूलरूप से देवीपुरा राजा का बाग निवासी पंकज पुत्र कमल सिंह भदौरिया (34) नई मंडी सेंटमारिया स्कूल के पास किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। बाजार से घर लौटते समय हादसा हुआ था।