सिरोही: पालड़ी एम क्षेत्र में बढ़ती चोरियों से ग्रामीणों में रोष, डीआईजी को सौंपा ज्ञापन
Sirohi, Sirohi | Jun 25, 2026 पालड़ी एम थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल गहराता जा रहा है। चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने और आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी से नाराज ग्रामीणों ने क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे राजस्थान पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (डीआईजी) को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।