दीगोद: सुल्तानपुर पुलिस ने गश्त के दौरान अमरपुरा रोड़ पर 48 अवैध देशी शराब के पव्वों के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Digod, Kota | Feb 9, 2025 सुलतानपुर पुलिस ने गश्त के दौरान अमरपुरा रोड़ पर एक व्यक्ति से 48 देशी शराब पव्वो के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रविवार शाम साढ़े 4 बजे मिले प्रेस नोट में बताया कि सुल्तानपुर पुलिस द्वारा गश्त के दोरान एक व्यक्ति को प्लास्टिक का कट्टा ले जाते देख पुलिस ने शक होने पर उसे रुकवाया ओर से चेक किया तो उसके पास 48 अवैध देशी शराब के पव्वे मिले।