फर्रुखाबाद: भोलेपुर हनुमान मंदिर में निजी स्कूल के बच्चों ने हनुमान जन्मोत्सव पर बनाया नया रिकॉर्ड, 11 बार हनुमान चालीसा का किया पाठ
फर्रुखाबाद के भोलेपुर स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को सुबह से लेकर शाम तक भारी भीड़ उमड़ी हुई है सुबह करीब 11:00बजे AM पर एक निजी स्कूल के बच्चे पहुंचे।उनके द्वारा हनुमान चालीसा का 11 बार पाठ किया गया।जिससे माहौल पूरी तरह अलग ही हो गया।हर तरफ से जय बजरंग बली, जय श्री राम के नारे गूंजते रहे।