बिंदकी: बकेवर थाना पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई कर भेजा न्यायालय
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना पुलिस ने मारपीट व झगड़ा करने के एक वारंटी अभियुक्त लाल सिंह उम्र 28 वर्ष पुत्र मलखे निषाद निवासी ग्राम टरुवापुर मजरे बिजुरी थाना बकेवर जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर शनिवार को दिन में करीब 11:00 बजे न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक कप्तान सिंह, मुख्य आरक्षी अजय व संदीप रहे।