सूरजगढ़: सूरजगढ़ा पुरानी बाजार अखाड़ा से मोहर्रम की नवमी तिथि को सिपल के साथ निकाला गया अखाड़ा जुलूस
मोहर्रम की नवमी तिथि को सूरजगढ़ा में पुरानी बाजार अखाड़ा से गुरुवार पूर्वाह्न 8:30 बजे अखारा जुलूस निकाला गया. सिपल के साथ निकाल गये अखाड़ा जुलूस में लाठी, भाला, तलवार आदि पारंपरिक हथियार से लैस होकर युवक एक से एक करतब दिखा रहे थे. सूरजगढ़ा बाजार शहीद स्मृति चौक पर भव्य मेला का आयोजन हुआ. यहां कई अखाड़ों के सिपल का मिलन हुआ.या हुसैन या अली के सदा गूंजता रहा.