बीदासर: बीदासर में मधुमक्खियों का बढ़ता खतरा, लोगों में दहशत
Bidasar, Churu | Apr 10, 2026 बीदासर कस्बे में इन दिनों मधुमक्खियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। आबादी वाले क्षेत्रों में पेड़ों पर बने बड़े छत्तों के कारण कभी भी हादसे की आशंका बनी हुई है। गांधी चौक, पुरानी सब्जी मंडी, नगरपालिका गढ़ परिसर और सिनेमा हॉल के पास बड़ व पीपल के पेड़ों पर विशाल छत्ते देख सकते है।