बहराइच: 3 महीने से बिना स्टाफ नर्स के चल रहा PHC नर्सिंग डीहा, स्वास्थ्य सेवाएं ठप!
यूपी के बहराइच स्थित रिसिया क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नर्सिंग डीहा' में पिछले तीन महीनों से एक भी स्टाफ नर्स तैनात नहीं है। नर्सिंग स्टाफ न होने से पूरे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं।
अस्पताल में प्रसव सेवाएं पूरी तरह ठप पड़ी हैं। गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को इलाज के लिए दूर सीएचसी रिसिया या महंगे निजी अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
मामले पर सीएचसी रिसिया अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार गौतम का कहना है कि नियुक्ति का अधिकार सिर्फ बहराइच सीएमओ के पास है। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और सीएमओ बहराइच से तत्काल स्टाफ नर्स की तैनाती करने की मांग की है, ताकि गरीब मरीजों को राहत मिल सके।
रिपोर्ट: सिराज खान,