मंडला: चटुआमार कन्या शिक्षा परिसर की अधीक्षिकाओं को हटाने की मांग, मंत्री संपतिया उईके के बंगले का किया घेराव
Mandla, Mandla | Jun 30, 2026 कन्या शिक्षा परिसर चटुआमार में पदस्थ अधीक्षिका सिंधिया चौकसे और कुंजलता कुलस्ते को हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन ने अपना विरोध तेज कर दिया। यूनियन पदाधिकारियों, छात्राओं और समर्थकों ने दोपहर करीब 3 बजे प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके के मंडला स्थित बंगले का घेराव कर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।