धौलपुर: कलेक्ट्रेट पर यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर जिला कलेक्टर ने किया रवाना
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन एवं सुरक्षा विभाग द्वारा यातायात नियमों की जागरूकता को लेकर रथ को जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला कलेक्टर ने कहा कि यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान विद्यालय स्तर पर चलाएं और बच्चों को नियमों की जानकारी उपलब्ध कराएं।