नाहन: नाहन-पांवटा साहिब मार्ग पर ट्राला पलटा, यातायात बाधित
Nahan, Sirmaur | Oct 1, 2026 बोहलियो के समीप नाहन-पांवटा साहिब मार्ग पर वीरवार सुबह एक ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन सड़क पर ट्राले के पलटने से यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोग भारी वाहनों की आवाजाही पर समस्या बता रहे हैं।