मध्यप्रदेश के बड़वाह काटकुट फाटा स्थित उप जेल का सनावद न्यायालय के न्यायाधीश श्री योगेश चालीसा ने गुरुवार शाम पांच बजे ओचक निरीक्षण किया है।जहां न्यायाधीश ने बंदियों को कहा कि आप सभी को कानूनी अधिकार प्राप्त है आप सभी को निशुल्क वकील, तारीख का स्टेटस, शिक्षा संबंधित सभी अधिकार है। आप इनका लाभ ले सकते है आप कैदी है लेकिन आपके भी अधिकार है।