प्रयागराज: एयर फोर्स कर्मचारी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, जल्द होगा मामले का खुलासा
थाना पुरामुफ्ती क्षेत्र में आज शनिवार को एयरफोर्स कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।मौके पर डीसीपी नगर पुलिस बल के साथ पहुंचे तथा जांच पड़ताल की गई करीब 2:00 डीसीपी नगर अभिषेक भारती द्वारा बताया गया कि मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं।जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा जबकि पुलिस द्वारा कई अन्य पहलुओं पर भी मामले की गहनता से जांच की जा रही।