नावकोठी: रजाकपुर में अखंड सीताराम संकीर्तन के लिए निकली भव्य शोभा कलश यात्रा, 121 कन्याओं ने की ग्राम परिक्रमा
नावकोठी प्रखंड के रजाकपुर भगवती स्थान से अखंड सीताराम संकीर्तन हेतु बुधवार को भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली गई। 121 कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर ग्राम प्रदक्षिणा किया तथा लोगों को संकीर्तन श्रवण के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर सीताराम के जय घोष से संपूर्ण वातावरण गूंजायमान हो उठा।