नावकोठी: टंकी से पानी बहने के विवाद में पहसारा में मारपीट, एक व्यक्ति जख्मी, मामला थाने में दर्ज
नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा में टंकी से पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। इसमें एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी राम आशीष सहनी का पुत्र राहुल कुमार है। उसने इस सिलसिले में गांव के ही सुनील कुमार सहित अन्य पर लाठी डंडा और ईंट से प्रहार कर मारपीट कर जख्मी करने का मामला दर्ज कराया है।