नावकोठी: नावकोठी पावर हाउस के पास तोशक रजाई की दुकान में आग, लाखों का नुकसान
नावकोठी पावर हाउस के निकट रजाई तोशक की दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना बीते रात की है। पीड़ित मोहम्मद फिरोज की पत्नी यासमीन खातून ने बताया कि खाना खाकर बीते देर रात सभी सदस्य सो गए थे। अचानक घर में और गोदाम में आग लग गई। जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।