ठाकुरद्वारा: राणा शुगर मिल के पास बाइक ट्रॉली से टकराने से युवक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
थाना क्षेत्र के गांव मालवाड़ा उर्फ मानपुर निवासी मुजाहिद मुरादाबाद में वेल्डिंग का कारखाना चलाता है। वह घर लौट रहा था रास्ते में राणा शुगर मिल के पास उसकी बाइक ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजन घायल उसे उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए।