ठाकुरद्वारा: फरीदनगर के जंगल में खेत में आग लगने से 20 बीघा गेहूं की फसल जल गई
फरीदनगर के जंगल में किसानों के खेत में आग लग गई। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। लेकिन आग से करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। किसानों का करीब दो लाख का रुपये का नुकसान हुआ। गांव के जंगल में पशुपति फैक्टरी के सामने दोपहर करीब दो बजे खेत में गेहूं की फसल में आग लग गई। किसानों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।