बांगरमऊ: मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम में माखी पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर बताए
जनपद उन्नाव के थाना माखी क्षेत्र में ‘मिशन शक्ति फेज-5’ के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। गुरुवार को दोपहर 2 बजे आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। साथ ही 1090, 1098, 112, 181, 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया ग