लक्ष्मीपुर: गोलीकांड में घायल शिक्षक गौतम कुमार दास से मटिया मिलने पहुंचे आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी
जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मटिया गांव निवासी शिक्षक सह मुखिया पुत्र गौतम कुमार दास के पटना से इलाज कर घर लौटने पर बुधवार को 11 बजे आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की और स्वास्थ्य की जानकारी ली। जिला अध्यक्ष नंदलाल कुमार दास, जिला सचिव रणधीर कुमार दास, जिला मीडिया प्रभारी नंदलाल कुमार समेत कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।