कुटुंबा: मोहम्मदगंज बराज से उत्तर कोयल नहर में छोड़ा गया 1513 क्यूसेक पानी, कुटुंबा के किसानों को सिंचाई की उम्मीद
उत्तर कोयल सिंचाई परियोजना के तहत मोहम्मदगंज स्थित भीम बराज के जलग्रहण क्षेत्र में हुई बारिश के बाद जलस्तर में कुछ सुधार दर्ज किया गया है। इसके बाद सोमवार को बराज से उत्तर कोयल मुख्य नहर में 1513 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसमें से 103 आरडी पर बिहार सीमा के लिए 908 क्यूसेक पानी उपलब्ध कराया गया। वहीं बराज से 2309 क्यूसेक पानी नदी में भी छोड़ा गया। जल संसाधन विभ