कानपुर: रावतपुर में युवक की हत्या के आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हुई, एसीपी कल्याणपुर ने दी जानकारी
एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने रविवार दोपहर 12:30 बजे बताया रावतपुर में युवक की हत्या करने के आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से कर ली गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।