अनूपपुर: विश्व रेडक्रॉस दिवस: 8 मई को जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एन.सी.डी. स्क्रीनिंग, रक्तदान एवं नेत्र शिविर का आयोजन
विश्व रेडक्रास दिवस 8 मई 2026 के अवसर पर जिला चिकित्सालय अनूपपुर में रक्तदान शिविर, नेत्र शिविर एवं एन.सी.डी. स्क्रीनिंग आयोजित की गई है। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अनूपपुर, को नोडल अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है ।