पीपलू: बैंक ऑफ़ बड़ोदा के कार्मिक खाता धारकों से अभद्रता करने का आरोप, जिला कलेक्टर से की गई शिकायत
Peeplu, Tonk | Apr 8, 2026 पीपलू उपखंड मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ़ बडौदा शाखा के कार्मिकों की कार्यप्रणाली क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। हरिपुरा निवासी कैलाश शर्मा सहित अन्य लोगों ने बैंक कार्मिकों पर अभद्रता करने व परेशान करने का आरोप लगाया है। साथ ही इस मामले को लेकर बैंक ऑफ़ बड़ौदा महाप्रबंधक व जिला कलेक्टर को पत्र भेजकर शिकायत भी की है।