दो मासूम बच्चों को छोड़कर महिला लापता, नकदी-जेवर ले जाने का आरोप; मां ने जताई अनहोनी की आशंका
छतरपुर। गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम बरूआ में एक विवाहित महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला की मां रमाकान्ती ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है और बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी सपना देवी 28 अक्टूबर की रात घर से लापता हो गई। आरोप है कि वह गांव के शिवा और एक अन्य व्यक्ति के साथ गई है। महिला अपने पीछे 4 वर्षीय बेटे कार्तिक और 2 वर्षीय बेटे अर्पित को छोड़ गई है। परिजनों ने घर से 50 हजार रुपये नकद और करीब एक लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर गायब होने की बात भी कही है।
मां का आरोप है कि संपर्क करने पर धमकी दी गई। उन्होंने बेटी की तलाश कराने और मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Buxwaha, Chhatarpur | Nov 6, 2026