बीरपुर: बीरपुर थाना क्षेत्र स्थित एक मस्जिद में प्रेमी युगल ने रचाई शादी
बीरपुर थाना क्षेत्र के पर्रा पंचायत के सरौंजा की एक युगल जोड़ी ने शनिवार को वीरपुर स्थित एक मस्जिद में मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी रचा ली। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दोनों प्रेमी युगल जोड़ी के बीच करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे को चाह रहे थे। दोनों एक ही समुदाय का बताया जा रहा है। युगल जोड़ी बालिग है।