ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत पर अलीगढ़ में शिया समुदाय के द्वारा प्रदर्शन किया गया है। सैकड़ो की तादाद में शिया समुदाय के लोग काले कपड़े पहन कर और हाथों में काले झंडे लेकर सड़कों पर आ गए। इस दौरान हाथों में अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई के पोस्टर बैनर लेकर प्रदर्शन किया और इजराइल के विरोध में नारेबाजी की है।