बहराइच: ज़िला बार एसोसिएशन सभागार मे शपथ आयुक्त के विभिन्न पदों पर मतदान शुरू न्यायिक कार्य से विरत हुए अधिवक्ता
बहराइच दीवानी न्यायालय परिसर स्थित ज़िला बार एसोसिएशन सभागार मे मंगलवार को शपथ आयुक्त के विभिन्न पदों पर मतदान शुरू हो गया है जो शाम तक चलेगा। वहीं मतदान समाप्त होने ले बाद मतो की गणना शुरू होगी और इसके बाद प्रणाम घोषित किये जायेंगे। मतदान प्रक्रिया मे व्यस्त रहने के कारण आज अधिवक्ताओं ने एक दिवसीय हड़ताल यानि न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है।