चाईबासा: जन भागीदारी–सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने विडियो कांफ्रेंसिंग से की समीक्षा बैठक
चाईबासा। रविवार को दिन में दो बजे जिला उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में ऑनलाइन माध्यम से “जन भागीदारी–सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के सफल कार्यान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के तहत संचालित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।कंघ