वारासिवनी: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार को बस स्टैंड छोड़कर शादी का रिश्ता पक्का करने जा रहा था पाथरी
नेवरगांव टोल के पास पिकअप की जोरदार टक्कर से रामपायली निवासी 38 वर्षीय किशोर सोनवाने की मौके पर ही मौत हो गई। किशोर पिता को वारासिवनी बस स्टैंड छोड़कर शादी का रिश्ता पक्का करने पाथरी जा रहा था। हादसे के बाद चालक वाहन लॉक कर फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप जब्त कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है।