बहेड़ी: दिल्ली निवासी धंधेबाज़ को बहेड़ी नगर से 130 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
बहेड़ी पुलिस द्वारा आला अधिकारियों के निर्देश पर किए जा रहे रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए बहेड़ी नगर से 130 ग्राम चरस के एक धंधेबाज शहजाद पुत्र शाहिद को गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि आरोपी धंधेबाज उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी के वजीराबाद का रहने वाला है आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।