बटियागढ़: मगरोंन थाना क्षेत्र के धूमा गांव में तार फेंसिंग से करंट लगने से मामा-भांजे की मौत, पुलिस मौके पर
मगरोन थाना क्षेत्र के धूमा गांव में करंट लगने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई,दोनो म्रतक आपस मे मामा-भांजे बताये गए हैं, बताया जा रहा दोनो सुबह सुनार नदी में मछली मारने के लिए जा रहे थे जो खेत मे लगे तार फेंसिंग में फैले करंट की चपेट में आ गए और दोनो की घटनास्थल पर ही दुःखद मौत हो गई,मृतको में अभिषेक रैकवार और अस्सु रैकवार शामिल हैं