दतिया नगर: रजिस्टर कार्यालय में व्हीलचेयर न होने से वृद्ध को कुर्सी पर ले जाने को मजबूर हुए लोग, वीडियो वायरल
रजिस्ट्रार कार्यालय में जहां प्रतिदिन लाखों-करोड़ों रुपये का राजस्व शासन को प्राप्त होता है, वहीं आम नागरिकों के लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव देखने को मिल रहा है। कार्यालय में आने वाले बुजुर्गों, दिव्यांगों और बीमार लोगों के लिए व्हीलचेयर जैसी आवश्यक सुविधा तक उपलब्ध नहीं है । कार्यालय के बाहर आए वृद्ध को कुर्सी पर बैठाकर ले जाते लोगों का वीडियो वायरल हो रहा.