शिकोहाबाद: मक्खनपुर थाना पुलिस टीम ने विजयपुरा चौराहा से POCSO एक्ट मामले में वांछित अभियुक्त को दबोचा
थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा थाना मक्खनपुर पर पंजीकृत पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त प्रवीन कुमार पुत्र अशोक दीक्षित नि0 जिजौली को विजयपुरा चौराहा से शनिवार दोपहर दो बजे क़रीबन गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त प्रवीन कुमार उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।