शिकोहाबाद: थाना रजावली क्षेत्र एटा-टूण्डला रोड पर पोल से टकराने वाले बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान हुई मौत
-थाना रजावली क्षेत्र गढ़ निवासी 23 वर्षीय अंकित पुत्र महेंद्र सिंह बाइक लेकर बीती रात निकला था इसी दौरान थाना रजावली क्षेत्र एटा टूण्डला रोड पर उसकी बाइक किसी पोल से टकरा गई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था जिसकी शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे क़रीबन इलाज के दौरान मौत हो गईं। सूचना पर पहुँची थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भिजवाया।