इंद्री, 13 जून। उप-मंडलीय न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं उप-मंडलीय विधिक सेवा समिति इंद्री के अध्यक्ष उदय प्रताप ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन तथा प्रदूषण की समस्या वर्तमान समय की बड़ी चुनौतियों में से एक है। पर्यावरण असंतुलन तथा प्रदूषण से मानव स्वास्थ्य, जैव विविधता और पारिस्थितिक तंत्र के लिए गंभीर समस्या पैदा कर रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए व्यापक पौधारोपण बेहद जरूरी है। लोगों को पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण को अन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृहद पौधारोपण अभियान की शुरूआत की गई है।
इस अभियान की कड़ी में मार्किट कमेटी इन्द्री कार्यालय के परिसर में उप-मंडलीय न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं उप-मंडलीय विधिक सेवा समिति इंद्री के अध्यक्ष उदय प्रताप व मार्किट कमेटी इन्द्री के चेयरमैन महिन्द्र सिंह पंजोखरा के नेतृत्व में द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम की शुरूआत की गई तथा यहां पर 250 पौधे लगाए जाएंगे। न्यायिक मजिस्ट्रेट उदय प्रताप ने बताया कि इस अभियान को जनआंदोलन का रूप देने के लिये सभी विभागों के सहयोग के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम पंचायतों तथा सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है। अभियान के तहत इन्द्री उपमंडल में लगभग 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि मानव जीवन और जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अभियान के तहत आम, जामुन, अमरूद सहित कई फलदार एवं छायादार पौधे लगाए जा रहे हैं। इन पौधों से भविष्य में हरियाली बढ़ेगी, पर्यावरण संतुलित रहेगा और लोगों को स्वच्छ एवं शुद्ध वायु प्राप्त होगी। उन्होंने आमजन से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
मार्किट कमेटी चेयरमैन महिन्द्र सिंह पंजोखरा ने इस अवसर पर कहा कि पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और भावी पीढिय़ों के प्रति हमारा कर्तव्य है। पौधे न केवल पर्यावरण को शुद्घ करते हैं बल्कि मिट्टी, जल, जैव विविधता एवं जीवन के संतुलन को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमारी संस्कृति में भी वृक्षों को पूजनीय माना गया है। पौधे लगाना प्रकृति की सेवा और मानवता के कल्याण का कार्य है। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
पौधारोपण कार्यक्रम में मंडी प्रधान सुमेर